{"_id":"63cc32f05fe768643e204c56","slug":"dm-inspected-tehsil-and-deputy-registrar-office-shamli-news-c-14-1-87750-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डीएम ने तहसील और उप निबंधक कार्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डीएम ने तहसील और उप निबंधक कार्यालय का किया निरीक्षण
Sun, 22 Jan 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
कैराना में तहसील का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर।
शामली, कैराना। डीएम ने तहसील और उपनिबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वे कार्य अधर में लटका मिलने पर लेखपाल को फटकार लगाई और कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम जसजीत कौर ने तहसील का निरीक्षण किया। वह सर्वे कार्यालय में पहुंची। जहां उन्होंने सर्वे लेखपाल से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान कार्य अधर में लटका मिला। कार्यालय में अंधेरा मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए लेखपाल को शीघ्र कार्य पूर्ण करने सहित प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वह उपनिबंधक कार्यालय में पहुंची। जहां उन्होंने शौचालय, पेयजल व्यवस्था, दस्तावेजों के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने पूछा कि प्रतिदिन कितने बैनामे होते हैं, तो बताया गया करीब 25 बैनामे हो रहे हैं। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड को भी देखा और बैनामा कराने वाले लोगों के फोटाेग्राफी के बारे में जानकारी की गई। वहीं डीएम ने जर्जर पुराने तहसील भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नियमित साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम शिवप्रकाश यादव, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल आदि मौजूद रहे।