{"_id":"622106246d0b760f3f67f0cc","slug":"dm-honored-the-shooters-shamli-news-mrt57913230","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने निशानेबाजों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने निशानेबाजों को किया सम्मानित
विज्ञापन
शामली रायफल क्लब के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करती डीएम जसजीत कौर।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने निशानेबाजों को किया सम्मानित
शामली। शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने बुलंदशहर में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और ट्रॉफी एवं मेडल जीते। विजेता निशानेबाजों को डीएम जसजीत कौर ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है।
रायफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि जीरोकूल शूटिंग एकेडमी बुलंदशहर में 25 फरवरी से 28 फरवरी तक तृतीय सौरभ चौधरी मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई। इस चैंपियनशिप में शामली रायफल क्लब के निशानेबाज बनत निवासी वंश चौधरी ने एयर पिस्टल वर्ग में सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब जीतकर 5100 रुपये का पुरस्कार और ट्रॉफी जीती। एयर पिस्टल वर्ग में द्वितीय स्थान पर शामली निवासी जतिन निर्वाल रहे। उन्हें 3100 रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग में पीयूष शर्मा ने 596/600 स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य और विक्रांत सरोहा के साथ टीम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
एयर पिस्टल आईएसएसएफ टीम वर्ग में अभिषेक तोमर, सौरभ चौधरी तथा मंटू सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। बृहस्पतिवार को सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को डीएम जसजीत कौर ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर सही तरीके से परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही छह मार्च से अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए भोपाल (मध्य प्रदेश) जा रहे खिलाड़ियों को भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डिप्टी कलक्टर शिव प्रकाश यादव, विनोद अरोड़ा और सन्नी निर्वाल आदि मौजूद रहे।