शामली। शहर के तालाब रोड निवासी अर्पित संगल को यूपीएससी की परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल करने पर डीएम जसजीत कौर ने सम्मानित किया।
डीएम ने कहा कि जनपद के अन्य युवा जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वह इनसे प्रेरणा लें और एक आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी करें, सफलता निश्चित मिलेगी। इस दौरान अर्पित संगल ने बताया कि उनके इंटरव्यू के दौरान डीएम से काफी मार्गदर्शन मिला था जिससे इंटरव्यू में काफी मदद मिली। अर्पित ने बताया कि उन्होंने 10वीं सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली, 12वीं सेंट आरसी स्कूल शामली के अलावा आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया था। पिछले वर्ष भी यूपीएससी परीक्षा में उनका चयन हुआ था। जिसमें उनकी 239वीं रैंक आई थी और उन्हें आईपीएस कैडर मिला था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया। मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, डिप्टी कलक्टर निकिता शर्मा मौजूद रहे।