फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diya, Ayushi, Khushi ahead in air pistol

एयर पिस्टल गर्ल्स स्पर्धा में दीया, आयुषी, खुशी आगे

Wed, 25 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Diya, Ayushi, Khushi ahead in air pistol
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन मनुव्वर मंसूरी शूटिंग रेंज पर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में भाग ले? - फोटो : SHAMLI
शामली। गांव लिलौन में स्थित मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब में तीन दिवसीय द्वितीय शहीद नायक नवाब सिंह, शहीद प्रकाश सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को शूटिंग रेंज पर शुरू हुई शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन शहीद नवाब सिंह के पुत्र सतीश चौधरी और गांव लिलौन के प्रधान अंकुर ने फीता काटकर किया। क्लब के कोच मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि चैंपियनशिप के पहले दिन शामली, पानीपत बड़ौत, बागपत, देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एयर पिस्टल गर्ल्स स्पर्धा में मुजफ्फरनगर की दीया चौधरी, आयुषी ठाकरान और खुशी चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं। एयर रायफल पीप साइट जूनियर मेन स्पर्धा में देवबंद के निशांत मलिक, वंश त्यागी बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

एयर पिस्टल सीनियर स्पर्धा में बागपत के वंश चिकारा, बड़ौत के सार्थक तोमर और शामली के शुभम शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। मैच रेफरी नदीम मंसूरी, आरिश चौधरी और कपिल शर्मा रहे। इस अवसर पर कोच पदम मलिक, कोच मुकेश चौधरी, प्रमोद धीमान और अरविंद मलिक आदि मौजूद रहे। कोच मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी और बृहस्पतिवार को समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed