फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diwali fair organized

दीपावली मेले का आयोजन

Sat, 22 Oct 2022 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Diwali fair organized
जलालाबाद में भगवती शेर सिंह मैमोरियल डिग्री कॉलेज में दीपावली मेले में लगे स्टाल देखते अतिथि। - फोटो : SHAMLI
दीपावली मेले का आयोजन
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। जंधेडी फाटक के निकट स्थित भगवती शेर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज एवं ग्लोबल स्कूल द्वारा दीपावली मेला आयोजित किया गया।
स्कूल के मैदान में आयोजित मेले का शुभारंभ कृष्ण कुमार पुंडीर, डीसीडीएफ चेयरमैन सहारनपुर, सुभाष चौहान, जिलाध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर, दिव्य प्रताप राणा, समर ठाकुर, प्रबंधक दिवाकर सोलंकी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति से मेले में छटा बिखेरी गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के आगामी भविष्य को दिशा मिलती है। छात्र-छात्राओं ने खाद्य व्यंजन तैयार करने, हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री को तैयार करने में जो भूमिका निभाई है। उसकी शिक्षा में वर्तमान में आवश्यकता है। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिस तरह किताबी शिक्षा के साथ हस्त कौशल की शिक्षा दी है। उसकी सभी स्कूल, कॉलेज में आवश्यकता है। मेले को सफल बनाने में कल्पना चौहान, दिवाकर विक्रम सिंह, प्रबंधक, प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य नीरज चौधरी, कॉलेज, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed