{"_id":"585194674f1c1b676f64b910","slug":"divisional-games-trophy-seized-by-it-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय खेलों मेें शामली ने कब्जाई ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय खेलों मेें शामली ने कब्जाई ट्रॉफी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। परिषदीय स्कूलों की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें शामली ने मंडलीय ट्रॉफी पर कब्जा किया। शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने ध्वजारोहण कर किया।
बुधवार को परिषदीय स्कूलों की एक दिवसीय मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण स्पोर्ट्स स्टेडियम पंजोखरा जसाला में किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको हैरान किया। मुख्य अतिथि मनीष चौहान ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपना कैरियर बनाना चाहिए।
प्रतियोगिता में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें मंडल स्तरीय ट्रॉफी पर शामली ने अच्छा प्रदर्शन कर कब्जा किया। जिसमें खो खो, लंबी कूद, कबड्डी, दौड़, गोलाफेंक आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शामली का अमरीश, बालिका वर्ग में सहारनपुर की रजिया प्रथम, सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शामली का अजय व बालिका वर्ग में सहारनपुर खुशी विजेता रही। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर की सोनी विजेता रही। लंबी कूद में बालक वर्ग में सहारनपुर के अजय व बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर की सोनी विजेता रही। खो-खो में बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर प्रथम रहा।
गोलाफेंक में बालिका वर्ग में जनपद शामली विजेता रहा। ऊंची कूद व कबड्डी में जनपद मुजफ्फरनगर प्रथम रहा। बैडमिंटन में बालिका वर्ग व बालक वर्ग में शामली विजेता रहा। बैडमिंटन डबल में शामली विजेता रहा। जबकि बास्केटबाल में सहारनपुर और वॉलीबाल में मुजफ्फरनगर विजेता रहा।
मुख्य अतिथियों ने शामली जनपद के बच्चों को ट्रॉफी देकर व अन्य विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अनुराधा शर्मा, बीएसए शामली चंद्रशेखर, बीएसए सहारनपुर बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए मुजफ्फरनगर चंद्रकेश यादव, सीओ कैराना भूषण वर्मा, योगेश राठी, भारत भूषण शर्मा, प्रवीण कुमार, सलेक चंद, खलील अहमद, बिजेंद्र कुमार, राजकुमार, विकास, ऋषिपाल, भूमेश कुमार, विनय चौहान रहे।