फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Divisional Employment Fair on 2nd

सहारनपुर में मंडलीय रोजगार मेला 2 को

Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Divisional Employment Fair on 2nd
शामली। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सहारनपुर और राजकीय आईटीआई सहारनपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो जुलाई को सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई मंडलीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। इसके बाद अभ्यर्थियों को रोजगार मेला में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सेवायोजन की आईडी व पासवर्ड से लॉगिन कर जनपद सहारनपुर में प्रदर्शित हो रही कंपनियों में शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई आदि उत्तीर्ण है। आयु सीमा 18-35 वर्ष है। रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए एक जुलाई की शाम तक सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed