फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Disturbing public cash shortage, Hungama

कैश की किल्लत से पब्लिक परेशान, हंगामा

Wed, 23 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 23 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Disturbing public cash shortage, Hungama
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैश नहीं मिलने पर जनता परेशान हैं। कहीं हंगामा कर रही है, तो गुस्साई भीड़ कही पर जाम लगा रही है। मंगलवार को बैंक से रुपये नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे को टिटौली में जाम कर दिया। उधर, भारतीय स्टेट बैंक शाखा मेरठ-करनाल रोड पर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव टिटौली में लोगों ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कैश नहीं होने पर हंगामा शुरू कर दिया। कई दिनों से कैश नहीं मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम के चलते दोनों ओर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर थाना आदर्श मंडी पुलिस के दरोगा रविंद्र कुमार तथा सुशील कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे गए और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन ग्रामीणों का हंगामा जारी रहा। जिसके बाद सीओ सिटी निशांक शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को इस बारे में समझाया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए जाम खोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगर में भारतीय स्टेट बैंक की मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित शाखा में बैंक कर्मियों पर कार्य में लापरवाही बरतने तथा समय से पूर्व ही गेट बंद करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। लोगों का कहना है कि लोगों की लाइन लगी हुई थी, लेकिन बैंक कर्मियों ने लंच की बात कहते हुए दो बैंक का गेट बंद कर लिया।

आरोप है कि पौने चार बजे गेट खोला। जिस कारण लोग बैंक के बाहर परेशान खड़े रहे। इस दौरान अनुभाव स्वामी कंडेला, डिंपल चौधरी कसेरवा, संदीप मुंडेट, गौरव कंडेला, नदीम व मुस्तकीम टपराना से मौजूद रहे। इसके अलावा गांव काबड़ौत में भी बैंक में हंगामा हुआ और लोगों ने कैश नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। 


शामली में सुबह से बैंकों में लगी रही लाइन ः शामली। नोटबंदी के बाद से लोग परेशानी झेल रहे है। बैंकों में सुबह होते ही लाइन लग जाती है और शाम तक लाईन रहती है। मंगलवार को भी नगर के बैंकों में लाइन लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed