फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District's first roundabout, cross junction ready

Shamli News: जिले का पहला गोल चक्कर, क्राॅस जंक्शन बनकर तैयार

Wed, 01 Nov 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
District's first roundabout, cross junction ready
शामली मेरठ करनाल हाईवे के गांव टपराना में बना गोल चक्कर
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे और टपराना-शामली बाईपास को जोड़ने वाले मुख्य केंद्र पर जिले के पहले गोल चक्कर के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। जिले के दूसरे गोलचक्कर का निर्माण हरियाणा के हिसार की निर्माण एजेंसी कंडेला में कराएगी। कंडेला का गोल चक्कर टपराना से बड़ा होगा।
विज्ञापन

जिले में मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले टपराना में निर्माण एजेंसी द्वारा गोलचक्कर और क्रास जंक्शन का निर्माण कराया गया है। मेरठ-करनाल हाईवे की निर्माण एजेंसी की ओर से टपराना में जिले का पहला गोल चक्कर बनाया गया है। गोल चक्कर का निर्माण पूरा हो चुका है। हालांकि, निर्माण एजेंसी ने टपराना गोहरनी, सहारनपुर रोड पर अंबा विहार के सामने गति अवरोधक लगाकर बाईपास को बंद किया है। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में मेरठ-करनाल हाईवे का टपराना- शामली बाईपास को जिला प्रशासन चालू कर सकता है। मेरठ-करनाल हाईवे और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले टपराना-कंडेला बाईपास का दूसरा गोलचक्कर कंडेला में बनेगा। हरियाणा की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह ने बताया कि पानीपत-खटीमा और टपराना बाईपास को जोड़ने के लिए कंडेला में बडा गोलचक्कर बनाया जाएगा। गोलचक्कर के लिए भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है।
विज्ञापन


जिले में चार जगह मिल रहे चौराहे, उपरिगामी पुल और गोल चक्कर की नहीं मिल रही स्वीक़ृति
शामली। जिले में दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास पर बलवा- शामली तहसील के सामने, मेरठ-करनाल हाईवे पर गोहरनी और बधेव गांव में गोलचक्कर, उपरिगामी पुल निर्माण की मांग लोगों की ओर से से की जा रही है। किंतु बागपत एनएचएआई की ओर से केंद्रीय सड़क मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से चार उपरिगामी पुल और गोलचक्कर परियोजना की स्वीकृत नहीं होने से धनराशि अवमुक्त नहीं हुई है। डीएम बलवा- तहसील गेट के सामने एनएचएआई बागपत से डिजाइन रिपोर्ट तलब कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed