फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District ranked first in the mega camp vaccination

मेगा कैंप टीकाकरण में मंडल में पहले स्थान पर रहा जिला

Tue, 17 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
District ranked first in the mega camp vaccination
शामली। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान के तहत इस माह आयोजित दूसरे मेगा कैंप में हुए टीकाकरण में सहारनपुर मंडल में शामली जनपद पहले स्थान पर रहा जबकि प्रदेश में 26वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

शासन द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को प्रदेश में मेगा कैंप आयोजित कर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। शामली जिले में आयोजित मेगा कैंप में 50 बूथों पर टीकाकरण किया गया, जिसमें 16250 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें 15870 लोगों को टीके लगे। इस तरह से लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में शामली जिले में सबसे अधिक 98 प्रतिशत टीकाकरण होने पर पहले स्थान पर रहा है। मुजफ्फरनगर में 32500 के लक्ष्य के सापेक्ष 29097 लोगों को टीके लगे जबकि सहारनपुर में 40 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 35979 लोगों को टीके लगे हैं। मुजफ्फरनगर व सहारनपुर दोनों जिलों में लक्ष्य के सापेक्ष 90 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शामली जिले को 26वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed