फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District Panchayat President said, I will not allow rights to be violated

Shamli: जिला पंचायत राजनीति में नहीं थम रही रार, मधु गुर्जर बोलीं-अधिकारों का नहीं होने दूंगी हनन

Tue, 09 Jul 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jul 2024 02:36 AM IST
सार

जिला पंचायत की राजनीति में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने अधिकारों का हनन करने और कार्य में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। वह सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुईं।

विज्ञापन
District Panchayat President said, I will not allow rights to be violated
शामली विधायक प्रसन्न चौधरी के आवास पर  प्रैस वार्ता करही जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर

विस्तार

शामली जिला पंचायत की राजनीति में चल रही रार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर मीडिया के सामने आईं। कहा कि वह जिला पंचायत में अपने अधिकारों का हनन नहीं होने देंगी। तीन साल तक गणतंत्र दिवस या फिर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण भी नहीं करने देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बीती 28 जून शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने डीएम रविंद्र सिंह के सामने पेश होकर सुरक्षा कर्मी और गाड़ी नहीं दिए जाने और उनके कार्य में हस्तक्षेप रोकने की शिकायत की थी। इसके साथ ही जिला पंचायत में रार शुरू हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वोट नहीं तो काम नहीं: हार से हताश भाजपा विधायक ओम कुमार के बिगड़े बोल, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंच गया। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू गुर्जर, रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी के आवास पर मीडिया के सामने आईं। उन्होंने कहा कि उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने डीएम और सीएम से की। सीएम ने स्वतंत्र होकर कार्य करने को कहा है।

अब मैं अपने अधिकारों का हनन नहीं होने दूंगी। बीमारी के कारण मीडिया के सामने नहीं आ सकी थी। कहा कि तीन साल से उन्हें गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण भी नहीं करने दिया गया। जल्द ही विकास कार्य भी कराए जाएंगे।

कांवड़ यात्रा के लिए टेंडर और कर्मचारियों का वेतन जारी करा दिया गया है। किसी का भी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार ,रवि कुमार मौजूद रहे।

खुलकर नाम लेने से हिचक रहीं अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कुछ लोगों पर जिला पंचायत कार्यालय में हस्तक्षेप का तो आरोप लगाया मगर वह खुलकर कुछ भी नहीं बोलीं। बस इतना कहा कि अब हस्तक्षेप बर्दाश्त नही किया जाएगा।

हर बार गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष को ध्वजारोहण कराने के लिए लैटर भेजा जाता था। वह नहीं आ पाती थीं।- नईम अख्तर, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत शामली

जल्द मनमुटाव होगा दूर
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का कहना है कि परिवार में विवाद हो जाता है। जल्द ही जिला पंचायत अध्यक्ष से वार्ता कर मनमुटाव को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed