फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District Joint Hospital awaiting permission

जिला संयुक्त अस्पताल को अनुमति का इंतजार

Sat, 20 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
District Joint Hospital awaiting permission
शामली। शासन से स्वीकृति का इंतजार और चिकित्सकों की नियुक्ति न होना जिला संयुक्त चिकित्सालय चालू होने में रोड़ा बना है। इसके फलस्वरूप जिला अस्पताल चालू होने में अभी और समय लग सकता है। इसके चलते मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

शामली को जिला बने साढ़े नौ साल से अधिक बीत चुके हैं परंतु अभी तक जिला अस्पताल शुरू नहीं हुआ है। मुंडेट गांव के निकट पूर्वी यमुना नहर किनारे 2015 में अस्पताल के भवन का निर्माण शुरू हुआ था। कई बार बजट के अभाव में निर्माण कार्य बाधित हुआ। पिछले साल जिला अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो गया था। 30 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से कोविड लेवल-1 व लेवल-2 का लोकार्पण किया जा चुका है। कोरोना के केस कम होने पर जनवरी के आखिरी सप्ताह में जिला अस्पताल में ओपीडी चालू करने की तैयारी की गई थी। अब एक सप्ताह से कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। इसके बावजूद जिला अस्पताल चालू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के लिए 127 पद स्वीकृत
सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि जिला अस्पताल के लिए 12 पद महिला चिकित्सक, 22 पद पुरुष चिकित्सक, 66 पद पैरामेडिकल स्टाफ समेत 127 पद स्वीकृत हैं। छह फार्मासिस्ट की नियुक्ति हो चुकी है। जिला अस्पताल में सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट, मदर केयर यूनिट और टीबी वार्ड तैयार हो चुके हैं। फोटो थेरेपी की छह मशीन और 14 रेडिएंट वार्मर लगाए गए हैं। उनका कहना है कि यदि शासन से चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाती और अस्पताल चालू होने की स्वीकृति मिल जाती है तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सकों की व्यवस्था कर ओपीडी और प्रसव की सुविधा चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की स्थिति
-8964.94 वर्ग मीटर भूमि पर तैयार हुआ जिला अस्पताल
-26 नवंबर 2015 को शुरू हुआ था निर्माण कार्य
-39.82 करोड़ रुपये बजट से हुआ निर्माण कार्य
-30 सितंबर 2020 को लखनऊ से ऑनलाइन लोकार्पण
केट
जिला अस्पताल चालू करने की अनुमति और चिकित्सकों की नियुक्ति के संबंध में शासन को एक सप्ताह पहले डीएम के माध्यम से पत्र भेजा जा चुुका है। स्वीकृति मिलने के बाद इसे चालू कर दिया जाएगा।-डॉ. सफल कुमार, सीएमएस, जिला संयुक्त चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed