{"_id":"63348ff1c19e026315099a31","slug":"district-is-taking-a-new-flight-of-development-tejendra-shamli-news-mrt607333734","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में विकास की नई उड़ान भर रहा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में विकास की नई उड़ान भर रहा जिला
विज्ञापन
ामली के वीवी इंटर कॉलेज आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल का स?
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के 12वें स्थापना दिवस पर वीवी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी सरकार बनने के बाद जनपद विकास की नई उड़ान भर रहा है।
कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, उप प्रबंधक शिवचरण संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, डॉ. अनुराग शर्मा, कैप्टन रजनीश कुमार ने भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। यहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा एरिना ने मेरा मुल्क मेरा देश महान तथा छात्र शिवम कुमार ने जनपद की उपलब्धियों के विषय में विचार रखे।
मुख्य अतिथि तेजेंद्र निर्वाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जनपद के स्थापना दिवस के महत्व को समझाते हुए विशेषताएं बताईं। उन्होंने बताया कि योगी सरकार आने के बाद जनपद विकास की नई उड़ान भर रहा है। वर्तमान में सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। उन्होंने बताया कि जनपद स्थापना के बाद भाजपा सरकार ने जनपद को नवोदय विद्यालय, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रशासनिक इमारतें प्रदान की हैं। साथ ही उन्होंने जनपद की धार्मिक उपलब्धियों के विषय में भी बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के उप प्रबंधक शिवचरण संगल ने छात्र-छात्राओं को जनपद की विशेषताओं को समझाते हुए कहा कि जनपद के विकास और गौरव को बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना पड़ेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एसके आर्य ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. शशि वर्मा, कैप्टन रजनीश कुमार, राजवीर सिंह, नरेंद्र शर्मा, अर्चना शर्मा, अर्चना संगल, राजनाथ सिंह, कपिल, तरुण निर्वाल, राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।