फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District Industries Center office will be established soon

जल्द जिला उद्योग केंद्र कार्यालय की स्थापना होगी

Tue, 09 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
District Industries Center office will be established soon
जल्द जिला उद्योग केंद्र कार्यालय की स्थापना होगी
विज्ञापन

शामली। प्रदेेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि लॉकडाउन में उद्यमियों के साथ समस्या रही हैं, लेकिन सरकार उनकी हरसंभव मदद का प्रयास कर रही है।
वेबिनार मेें उद्यमियों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने कहा कि लॉकडाउन अवधि में बिजली के बिल से फिक्स डिमांड चार्ज माफ करने केे संबंध में वह ऊर्जा मंत्री से बात करेंगे। जिला उद्योग केंद्र का शामली में कार्यालय के संबंध में भी जल्द ही कार्रवाई होगी। भूजल स्तर गिरने के मसले पर फैक्टरियों को एनओसी के मामले में आ रही दिक्कतों को लेकर केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ये जरूरी नहीं कि एक जिला एक उत्पाद में केवल एक ही उद्योग शामिल हो। यदि यहां के उद्यमी बर्तन उद्योग को शामिल कराना चाहते हैं तो इस पर विचार हो सकता है और वह पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

औद्योगिक एरिया में उद्यमियों को पट्टे पर आवंटित प्लाट को फ्री होल्ड करने के संबंध में उन्होंने कहा कि वह खुद इसके लिए प्रयासरत हैं । कई जगह से ये मसला संज्ञान में आया है, लेकिन इसमें अभी कुुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। फिर भी वह प्रयास में लगे हैं। वेबिनार के दौरान उनके साथ औद्योगिक सचिव सौरभ शर्मा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज के प्रोजेक्ट को सराहा
शामली। शहर के अमर स्प्रिंट के एमडी अनुज गर्ग ने जब मंत्री को बताया कि वह अब चीन के जैसी आइस्क्री स्टिक अपनी फैक्टरी में बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने यूक्रेन से लकड़ी का आर्डर दे दिया है। इसके बाद यही पर चीन जैसी स्टिक तैयार होगी, तो हमें चीन से मंगाने की जरूरत नहीं होगी। अनुज के इस प्रोजेक्ट को मंत्री ने सराहा।

47 उद्यमी जुडे वेबिनॉर में
इस वेबिनार का आयोजन शामली इंडस्ट्रीज मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन (साइमा ) की ओर से किया गया था। साइमा अध्यक्ष अंकित गोयल के अनुसार इसमें इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े 47 उद्यमी जुडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed