फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District freed from dengue, now corona will be monitored

Shamli News: डेंगू से मुक्त हुआ जिला, अब कोरोना की होगी निगरानी

Sat, 14 Jan 2023 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
District freed from dengue, now corona will be monitored
- 24 सैंपलों की एलाइजा जांच में किसी मरीज में डेंगू की नहीं हुई पुष्टि
विज्ञापन

- एक साल में 426 सैंपलों की एलाइजा जांच में 92 मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। स्वास्थ्य विभाग की नजर में अब जिला डेंगू से मुक्त हो गया है। सहारनपुर मेडिकल कॉलेज से मिली 24 सैंपलों की एलाइजा जांच की रिपोर्ट में डेंगूू का नया केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की एलाइजा जांच के लिए सैंपल नहीं लेगा। विभाग का अब पूरा फोकस कोरोना संक्रमण पर रहेगा। जिले में 426 सैंपलों की एलाइजा जांच में 92 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
दिसंबर माह की शुरूआत में ठंड बढ़नी शुरू हो गई थी। इसके बाद भी डेंगू के चार केस सामने आए थे। डेंगू के नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी माह के पहले सप्ताह में लक्षण वाले 24 मरीजों के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर मेडिकल भेजे गए थे। सहारनपुर मेडिकल से मिली एलाइजा जांच रिपोर्ट में किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। डेंगू का नया केस न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले को डेंगू से मुक्त होना मान लिया है।
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि जनवरी में जिस तरह से ठंड बढ़ रही है, उसमें लार्वा ब्रीडिंग होने की गुंजाइश बहुत कम होती है। इसलिए अब विशेष परिस्थितियों को छोड़कर डेंगू की एलाइजा जांच के लिए सैंपल लेने की जरूरत नहीं है। जिले में जनवरी 2022 से लेकर अब तक डेंगू के लक्षण वाले 426 मरीजों की एलाइजा जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए हैं। इनमें 92 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 2021 में जिले में रिकार्ड 300 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। अब स्वास्थ्य विभाग का फोकस कोरोना संक्रमण पर रहेगा। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर भेजे गए 24 सैंपलों में डेंगू का कोई नया केस नहीं मिला है। अब विभाग की नजर कोरोना संक्रमण पर रहेगी। हालांकि अभी जिले मेें कोरोना को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed