फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District Congress exhibition

बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों में दिखा उज्ज्वल भविष्य

Sun, 01 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sun, 01 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
District Congress exhibition
शामली (ब्यूरो)। सैंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय नेशनल चिल्ड्रेन कांग्रेस प्रदर्शनी में जिले भर के स्कूलों के छात्रों द्वारा बनाए मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में छह-छह टीमों द्वारा बनाए गए मॉडलों का चयन किया गया, जिन्हें राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यअतिथि रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज शामली के पूर्व डायरेक्टर एचएन दत्ता व पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में महाराजा सूरजमल स्कूल शामली, रॉक गोल्ड एकेडमी शामली, स्कॉटिस इंटरनेशनल, अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन, लांसर्स पब्लिक स्कूल, एसडीआरआर, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल, होली हेवन पब्लिक स्कूल ऊन, सेंट द्रोण स्कूल कांधला, रॉयल पब्लिक स्कूल शामली, मदरलैंड पब्लिक स्कूल, देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत, एल्पाइन इंटरनेशनल थानाभवन, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना, वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली, डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज जलालाबाद, श्री धर्मनाथ इंटर कॉलेज गोगवान जलालपुर, श्री सत्य नारायण इंटर कॉलेज, मेपल्स एकेडमी, जैन कन्या इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के सीनियर व जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सीनियर वर्ग की 74 टीमों के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। इसमें से छह टीमों को राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया, जबकि जूनियर वर्ग  में 51 टीमों के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या मीनू अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य सैयजू  केआर नायर, दीपा बालियान, अरविंद शर्मा, हरिओम वत्स, राहुल चौधरी, सुनील, विशाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed