फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District celebrate Patriot Day

जिले में नहीं मना देशभक्ति दिवस 

Wed, 16 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 16 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
शामली । सरकारी स्कूलों में 15 मार्च को देशभक्ति दिवस मनाने का आदेश बेमानी हो गया। किसी भी स्कूल में देशभक्ति दिवस नहीं मनाया जा सका।  प्रशासनिक अधिकारी भी इसकी जानकारी होने से अनभिज्ञता जताते रहे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पूर्व में आदेश दिया था कि सरकारी स्कूलों में 15 मार्च को देशभक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसमें देशभक्ति कार्यक्रम कराए जाने थे।

गांव मुंडेट के प्राइमरी स्कूल, शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित दो स्कूल और मोहल्ला दयानंदनगर स्थित प्राइमरी स्कूल में जाकर देशभक्ति दिवस के बारे में पूछा, तो स्कूल प्रधानाध्यापक ने बताया कि कार्यक्रम के बारे में कोई सूचना नहीं आई। यदि सूचना आती, तो कार्यक्रम जरूर कराया जाता।
विज्ञापन


 उधर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह का भी कहना है कि देशभक्ति दिवस मनाने के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। हो सकता है बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास आदेश आया हो। उन्होंने भी इस बारे में जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed