{"_id":"588501f14f1c1b632af00fa1","slug":"distillery-fell-into-the-tank-killing-fitrman","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्टिलरी के टैंक में गिर कर फिटरमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्टिलरी के टैंक में गिर कर फिटरमैन की मौत
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सरशादी लाल शुगर फैक्ट्री की डिस्टलरी में काम कर रहे एक फिटरमैन की हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शामली शुगर मिल की डिस्टलरी में काम चल रहा है। यहां पर फिटरमैन दुर्गेश पुत्र कन्हैया निवासी गांव मराईज तहसील सलीमपुर जिला देवरिया काम कर रहा था। रविवार को वह अपने साथियों के साथ शीरे के टैंक में वेल्डिंग का काम रह रहा था। उसी दौरान अचानक सरिया बीच से टूट गया। इसके चलते वह नीचे गिर गया।
सिर फटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिल में फिटरमैन की मौत होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके साथी विद्यानंद, राजेश, रामभजन आदि से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के मामा रामभजन ने बताया कि यह यहां पर ठेकेदारी के माध्यम से काम करता था। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।