फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Disrupted power tariff hike

बिजली दरों की वृद्धि पर एतराज जताया

Tue, 05 Dec 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 05 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Disrupted power tariff hike
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश में निजी नलकूप एवं ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू बिजली दरों में बढ़ोतरी किए जाने पर विरोध जताया है। अधिशासी अभियंता कार्यालय पर तालाबंदी कर आंदोलन को चेतावनी दी गई। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जावेद तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर खेड़ीकरमू स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। इसके बाद धरना देकर बैठ गए। जिलाध्यक्ष जावेद तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरें बढ़ाए जाने के विरोध में भाकियू ने प्रदेशव्यापी आंदोलन किया, जिसके चलते पांच दिसंबर को प्रत्येक जिले में धरना-प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बढ़ाई गई विद्युत दरें वापस ली जाएं तथा विद्युत दरों के पुन:निर्धारण के लिए हर वर्ग के विद्युत उपभोक्ताओं से वार्ता की जाए। पुराने वाहनों पर रोक संबंधी एनजीटी के आदेश में से ट्रैक्टर को मुक्त कराया जाए। सभी प्रकार के वाहनों की समय सीमा 15 वर्ष की जाए। साथ ही किसानों को फसल की लागत मूल्य में 50 प्रतिशत जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का फार्मूला लागू किया जाए। इस दौरान भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, हाजी इकराम, देशपाल दरगाहपुर, ओमबीर पटवारी, सुधीर, पद्म कैंडी, समरपाल, लाखन, योगेंद्र, डब्बल, अब्दुल समी, विजेंद्र प्रधान, रणपाल हथछोया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed