फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Displeasure among supporters over transfer of SP MLA Nahid Hasan to jail

सपा विधायक नाहिद हसन के जेल स्थानांतरण पर समर्थकों ने जताई नाराजगी

Thu, 29 Sep 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Displeasure among supporters over transfer of SP MLA Nahid Hasan to jail
चित्रकूट जेल को बताया असुरक्षित, राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। गैंगस्टर के मुकदमे में मुजफ्फरनगर जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन को मंगलवार रात चित्रकूट जेल में स्थानांतरित कर दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके समर्थक नाराजगी जताते हुए स्थानांतरण पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने विधायक के लिए चित्रकूट जेल को असुरक्षित बताया है।
करीब डेढ़ साल पहले कैराना पुलिस ने सपा विधायक नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों पर गैंगस्टर लगाई थी। 15 जनवरी को पुलिस ने विधायक नाहिद हसन को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें कोर्ट ने मुजफ्फरनगर जिला कारागार भेज दिया था। साढे़ आठ माह बाद भी उन्हें जमानत नहीं मिली। उन्होंने यहीं से विधानसभा 2022 के चुनाव में कैराना से जीत हासिल की थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे नाहिद हसन का स्थानांतरण करीब 700 किलोमीटर दूर चित्रकूट जेल के लिए कर दिया। विधायक की छोटी बहन इकरा हसन ने बताया कि रात में गुपचुप तरीके से जेल प्रशासन ने विधायक भाई को चित्रकूट जेल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चित्रकूट जेल में कुख्यात की हो चुकी है हत्या
7 मई 2021 को चित्रकूट जेल में कुख्यात बदमाश मुकीम काला, सिराज व अंशुल दीक्षित के बीच हुई गैंगवार में तीनों बदमाशों की मौत हो गई थी। इससे चित्रकूट जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। अब जिस तरह विधायक नाहिद हसन को चित्रकूट भेजा। उससे उनके परिवार व समर्थकों को विधायक की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक घनघनाते रहे फोन
मंगलवार रात कड़ी सुरक्षा के बीच विधायक को चित्रकूट के लिए रवाना किया। उनकी बहन इकरा हसन ने बताया कि न तो जेल प्रशासन और न ही स्थानीय प्रशासन ने उनके भाई की जेल स्थानांतरण की जानकारी दी। अचानक विधायक को शिफ्ट करने से हर कोई चिंतित है। रात भर विधायक के जेल स्थानांतरण के बारे में उनके समर्थक एक-दूसरे से फोन पर जानकारी लेते रहे।

भेदभाव पूर्ण रवैये का आरोप लगाया
रालोद नेता राजन जावला और अन्य समर्थकों ने ट्वीट कर लिखा कि कैराना लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी तबस्सुम बेगम व कैराना से जनता का मत लेकर विधायक बने नाहिद हसन पर सरकार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। नाहिद हसन को बीहड़ के जंगल जेल में भेजना सरकार का गलत निर्णय है। ट्वीट के माध्यम से राज्यपाल से अपील की गई हैं कि विधायक नाहिद हसन को वापस मुजफ्फरनगर शिफ्ट कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed