{"_id":"5908ca7a4f1c1b810d441000","slug":"dig-furred-with-promise","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी का फरियादियों से वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी का फरियादियों से वादा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tahsil day
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में डीआईजी जेके शाही ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा प्राथमिक स्तर पर कानून व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।
ऊन में आयोजित तहसील दिवस में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शिकायतों को सुना और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। तहसील में कुल 148 शिकायतों में से 12 का निस्तारण किया गया।
मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस में डीआईजी जेके शाही और एडीएम भरत पांडे ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई, कृृषि, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत की जांच कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट दें। बेदखली की कार्यवाही कराएं। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समय पर न करने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सेंट आरसी कॉलेज बनत के छात्र अंशुल चौहान राहुल दहिया, पूजा सैनी, कनिका कौशिक, प्रिया जैन, काजल पुंडीर, अरमान चौधरी ने बताया कि वे बीटीसी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं है। उनकी छात्रवृत्ति और शुल्क प्रति पूर्ति अभी तक नहीं मिली है। समाज कल्याण विभाग से बताया गया कि बजट खत्म हो गया है।
बजट आने पर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। तहसील दिवस में 33 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में एएसपी अनिल कुमार झा, एसडीएम सदर एमपी सिंह, सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी आदि
मौजूद रहे।
उधर, ऊन तहसील दिवस में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि फरियादियों की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कहा कि सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभ मिलना चाहिए। तहसील दिवस में जगमेर शर्मा ने नगर पंचायत ऊन की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। डीएम ने ईओ ऊन को कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 76 शिकायतें प्राप्त र्हुइं। जिनमें से मौके पर सात का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर सीडीओ यशु रूस्तगी, एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा, सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, एसडीएम ऊन दुष्यंत मौर्य, एसीएमओ डॉ. नेतराम, सीओ सुनील त्यागी, तहसीलदार कर्म सिंह सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
समय पर आना होगा दफ्तर
शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर समय पर आने के स्टाफ को निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को कलक्ट्रेट का डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने कलक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारियों- कर्मचारियों से परिचय किया। उधर, सिद्धपीठ श्रीहनुमान धाम पर पहुंच कर उन्होंने पूजा- अर्चना की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने डीएम का मंदिर हनुमान धाम पर पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सचिव राजकुमार मित्तल, साधू राम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी आदि मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
तहसील दिवस में शिकायतों की लगी झड़ी
कैराना। तहसील दिवस में 39 शिकायतें आई, जिनमें से केवल दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेज दिया गया। मंगलवार को कैराना तहसील में उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी और सीओ भूषण वर्मा ने तहसील दिवस में समस्याएं सुनीं।
इस दौरान गांव आल्दी निवासी काला ने तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की। बाबूराम निवासी गढ़ी श्याम ने अवैध मिट्टी खनन की शिकायत की। कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी राशिद, गुरदास, सोनू आदि ने मोहल्ले में पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछवाने की मांग की। कैराना निवासी नरेश और सोमपाल आदि ने गंगोह बस अड्डे पर शौचालय नहीं होने की शिकायत की। तालिम निवासी पावटी कला ने शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत की।
मेहंदी हसन निवासी गांव भूरा ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। नसीम निवासी गांव बधुपुरा ने गांव में फर्जी राशन कार्ड बनाए जाने की शिकायत की। एसडीएम ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेज दिए गए हैं।