फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diesel and petrol run out at pumps, increased trouble

पंपों पर डीजल और पेट्रोल खत्म, बढ़ी परेशानी

Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Diesel and petrol run out at pumps, increased trouble
कैराना में पंप रखा पेट्रोल खत्म होने की सूचना का बोर्ड। - फोटो : SHAMLI
पंपों पर डीजल और पेट्रोल खत्म, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

कैराना। दो दिन से पंपों पर डीजल-पेट्रोल नहीं मिलने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैराना में कई सालों के बाद सीओ कार्यालय के पास व कांधला रोड पर डीजल पेट्रोल पंप इसी वर्ष शुरू हुए थे। जिससे नगर वासियों को हरियाणा और शामली से डीजल व पेट्रोल खरीदने से निजात मिली थी।
सीओ कार्यालय के निकट पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन के पुत्र अनम हसन के पंप पर रविवार दोपहर करीब दो बजे डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया था। जिसके कारण वाहन चालकों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप मालिकों के अनुसार मेरठ डिपो की कंपनी को प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल पर प्रति लीटर 10 से 12 रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। जिसके चलते डिपो से डीजल पेट्रोल के टैंकर कम संख्या में भेजे जा रहे हैं। शुरू में मेरठ डिपो की ओर से सुबह 9 से रात 9 बजे तक पेट्रोल-डीजल के टैंकर भेजे जाते थे। फिर डेढ़ माह से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही टैंकर कर भेजे जाने लगे। जबकि पांच-छह दिन से सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक की टैंकर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिसके चलते यमुना पुल के पार सनौली रोड पर भी कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल नहीं है। पंप मालिक अनम हसन ने बताया कि उनकी ओर से एडवांस में दो टैंकरों के पैसे मेरठ डिपो में जमा किए गए हैं। उनके पास सोमवार को ही टैंकर आने का मेसेज आया है। देर शाम तक डीजल-पेट्रोल का टैंकर आने की संभावना है। वहीं, मेरठ डिपो के सेल्स मैनेजर आकाश कुमार ने बताया कि हर दिन सुबह 9 से 5 बजे तक टैंकर निकालने का आदेश है। उसी आदेश के अनुसार डीजल पेट्रोल के टैंकर निकाले जा रहे हैं, लेकिन जो डीजल पेट्रोल पंप मालिक समय पर पेमेंट नहीं देते, उन्हीं के यहां देरी से टैंकर भेजे जा रहे है। जो समय पर पेमेंट देते हैं। उनके यहां सप्लाई सुचारु रूप से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed