{"_id":"59e10c9d4f1c1b6a678b5cf9","slug":"devotees-drawn-by-jagannath-lord-s-chariot-rainy-floral","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने खींचा जगन्नाथ भगवान का रथ, बरसे पुष्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने खींचा जगन्नाथ भगवान का रथ, बरसे पुष्प
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति की ओर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शहर में विभिन्न स्थान पर रथयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बैंडबाजों और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। रथयात्रा में सुंदर झांकियों ने लोगों का का मन मोह लिया। श्रद्घालुओं ने रथ खींचकर धर्म लाभ कमाया।
शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा का शुभारंभ होने से पूर्व श्री मंदिर ठाकुर द्वारा में हवन किया गया। मुख्य यजमान महाराज सिंह और मनोज मित्तल रहे।
दोपहर एक बजे विधिवत पूजा कर रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, सपा नेता विजय कौशिक और विशिष्ठ अतिथि पंजाब सिंह, सूर्यवीर तथा रजनीश नामदेव रहे। रथयात्रा मंदिर ठाकुर द्वारा से शुरू होकर शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, रेलवे रोड, एमएसके रोड से होकर बुढ़ाना रोड स्थित दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
रथयात्रा में सुंदर झांकी लोगों के मन को लुभा रही थी। जिसमें राधा कृष्ण, सुदामा और भगवान जगन्नाथ की सुंदर झांकी रही। रथयात्रा का शहर में जगह जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। वहीं, वृंदावन से आए देश और विदेश के श्रद्घालु हरि नाम का गुणगान करते चल रहे थे।
पुरुषों के साथ महिलाएं भी रथ को हाथों से खींच कर धर्म लाभ उठा रही थी। रथयात्रा के दौरान शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान निशांत बजाज, संजय पांचाल, हिमांशु, निवेश, शंशाक, अमित, विनय, नकली राम, सचिन, संजय, देवेंद्र कुमार, अजय संगल, घनश्याम, सौरभ, विजय गर्ग, गौरव सरदार सिंह, अंकुुर राणा, वैभव जैन, पारस भारद्वाज, आशुतोष गोयल, आकाश गर्ग आदि सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।