फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Despite the Tikri Mahapanchayat, the farmers were standing on the strike site

टीकरी महापंचायत के बावजूद धरना स्थल पर डटे रहे किसान

Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Despite the Tikri Mahapanchayat, the farmers were standing on the strike site
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। किसानों का एक जत्था बुधवार को बस से बागपत के टीकरी में होने वाली महापंचायत के लिए किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह व सचिव विदेश मलिक की अगुवाई में रवाना हुआ।

किसानों के महापंचायत में जाने के बावजूद बुटराडा व करौदा हाथी के बीच पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसान रागिनी के जरिए मनोरंजन करते रहे। इस दौरान धरनास्थल पर प्रमोद जागलान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक किसान अपने खाली पड़े खेतों में फसल की बुवाई करें। किसी भी खेत में कर्मचारियों के घुसने पर समिति के पदाधिकारियों को जानकारी दें। किसी को भी खेत में कब्जे के लिए घुसने न दें। धरने की अध्यक्षता शिवकरण ने की तथा संचालन प्रमोद बंतीखेड़ा ने किया। इस दौरान डॉ. नरेंद्र, मनोज कुमार, ऋषिपाल, इंतजार मुखिया, वेद सिंह करौदा, राव इकबाल बंतीखेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed