फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deputy director raid

डिप्टी डायरेक्टर ने छापा मारा

Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Deputy director raid
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को इंटरमीडिएट की संस्कृत और गणित की परीक्षा हुई। जिसमें सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 116 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहे। गणित का पेपर होने से सभी केंद्रों पर सचल दस्तों और डिप्टी डायरेक्टर ने छापा मारा। किसी भी केेंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में इंटर की संस्कृत विषय की प्रथम प्रश्न परीक्षा हुई। जिसमें केवल 136 बच्चे पंजीकृत रहे। जिसमें 125 नेे ही परीक्षा दी और 11 बच्चें गैर हाजिर रहे। जबकि द्वितीय पाली में विज्ञान वर्ग में गणित की परीक्षा हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर 1943 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे।
विज्ञापन


जिसमें 1668 ने परीक्षा दी। जिसमें 75 बच्चों ने गणित की परीक्षा छोड़ दी। कॉमर्स वर्ग में गणित सांख्यिकी की परीक्षा हुई। जिसमें 553 बच्चे पंजीकृत रहे। जिसमें 523 ने ही परीक्षा दी। 30 बच्चे परीक्षा से गैर हाजिर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित का पेपर होने से जनपद के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर छापामारी की। सहारनपुर से आई डिप्टी डायरेक्टर अनुराधा शर्मा ने अपनी टीम आरके साहू, रजनी वर्मा और रजनी  के साथ क्षेत्र के थानाभवन, जलालाबाद, शामली के जैन कन्या, हिंदू कन्या, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में छापा मारा। इस मौके पर डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने बोर्ड पर्यवेक्षक दिनेश डायट प्राचार्य गाजियाबाद के साथ अति संवेदनशील केंद्र इस्सोपुर टील व बलवंती देवी इंटर कॉलेज झिंझाना में छापामारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed