फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration on waterlogging on broken road

टूटी सड़क पर जलभराव को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on waterlogging on broken road
कांधला। मोहल्ला रायजादगान में टूटी सड़क पर जलभराव की समस्या से परेशान मोहल्लावासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मार्ग का निर्माण कराकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला रायजादगान स्थित भारसी मार्ग के निकट पिछले कई वर्षों से सड़क जर्जर हालत में है। बरसात के चलते मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तीन दिन से रुक-रुककर बारिश होने से टूटी सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। नाराज मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन करते हुए पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि यह समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है। शिकायत के बावजूद भी पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। जिसके चलते यहां आए दिन टूटी हुई सड़क पर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन से टूटी हुई सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed