फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demolished temporary encroachment from pond land

Shamli News: तालाब की भूमि से अस्थायी कब्जा ध्वस्त कराया

Sun, 15 Dec 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 15 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demolished temporary encroachment from pond land
कैराना। गांव इस्सोपुर टील में तीन दिन पूर्व तालाब की भूमि पर कब्जा और पानी निकासी रोकने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा तालाब की भूमि पर किए गए अस्थायी कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। वहीं, स्थायी कब्जे को लेकर प्रशासन अग्रिम कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

गांव इस्सोपुर टील में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा है। तीन दिन पूर्व कब्जा और पानी की निकासी रोकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ था। शनिवार को एसडीएम ने नायब तहसीलदार राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की, जिसके बाद टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां अस्थायी कब्जों को चिह्नित किया गया। मौके पर जेसीबी मशीन से कब्जा हटवाया गया। इस दौरान निर्माण भी ध्वस्त करा दिया गया।
टीम ने कब्जाधारियों को पुन: अवैध कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि इस्सोपुर टील में लगभग 12 बीघा का तालाब रिकॉर्ड में मौजूद है, जिसमें चार बीघा भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। अस्थायी कब्जे को हटवाया गया है। जबकि स्थायी कब्जे के लिए अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed