फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to declare sugarcane price Rs 400

गन्ना मूल्य 400 रुपये घोषित करने की मांग

Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare sugarcane price Rs 400
शामली। भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीएम को दिया। जिसमें उन्होंने गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही गन्ना किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि किसानों ने लॉकडाउन के दौरान देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। किसानों को छोड़कर अन्य वर्गों को सरकार ने लाभ दिया। ज्ञापन में शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, सट्टा आवंटन प्रक्रिया में बदलाव कराने की मांग की गई। प्रदेश की सभी चीनी मिलों का पेराई सत्र 15 अक्तूबर से शुरू करने, कम पेराई क्षमता वाली शुगर मिलों की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देशवाल, सोनू, देशराज शर्मा, प्रदीप कुमार, राकेश, अवनीश शर्मा, धीरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, अश्वनी राजपूत, राम सिंह मलिक मौजूद रहे। उधर, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और निर्वाल खाप भारत चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट ने भी बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। मौके पर राजेश कुमार, ओमपाल, धीर सिंह, उदयवीर सिंह, जयवीर सिंह, साहब सिंह, सचिन भारत, इरफान, इसरार, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed