फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for reservation in medical colleges

मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण देने की मांग

Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for reservation in medical colleges
मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण देने की मांग
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के संयोजक इंद्रजीत सैनी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकार के लिए नीट को रद्द किए जाने, जहां नीट लागू है, वहां ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण केंद्र और राज्यों के मेडिकल कालेजों में दिए जाने की मांग की है।

सोमवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के संयोजक इंद्रजीत सैनी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि 12 सितंबर 2021 को मेडिकल प्रवेश के लिए होनी वाली नीट की परीक्षा में ओबीसी को सेंट्रल कोटे की 15 प्रतिशत राज्य मेडिकल की सीटों मेें आरक्षण को समाप्त का दिया गया है। ज्ञापन में ओबीसी जाति आधारित जनगणना कराकर संख्यानुपात में प्रतिनिधि के लिए सैफ गार्ड आरक्षण लागू करने, राष्ट्रीय स्तर पर नीट की समीक्षा के दौरान समिति में बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शामिल किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कविता, दीपाली,दीपा कुमारी, विशाल कुमार, कंवरपाल,महेश कुमार, महेश कुमार त्यागी, कार्तिक गर्ग, सुरेशपाल, सोमपाल सिंह, विक्की कश्यप, सहेंद्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed