फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for recovery of remains of the deceased and arrest of others

Shamli News: मृतक के अवशेष बरामद कराने और अन्य की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for recovery of remains of the deceased and arrest of others
शामली में एसपी कार्यालय पर पहुचे मृतक सुदेश के परिजन । संवाद - फोटो : पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर गोष्ठी करते बसपा कार्यकर्ता।
शामली। कस्बा बनत निवासी सुदेश हत्याकांड में पीड़ित परिजनों ने एसपी से मिलकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने घटना में अन्य कई लोगों के शामिल होने का शक जताते हुए उनकी गिरफ्तारी और शव के अवशेष बरामद करने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र से पुलिस ने पूछताछ किए बिना ही उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा बनत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुदेश 13 नवंबर 2024 से लापता हुए थे। उनके पुत्र शुभम की तरफ से 21 नवंबर को कस्बे के बाल सिंह व उसके पुत्र रवि पर खेत में काम करने के लिए घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुदेश का कंकाल आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर रोड पर खेत के नजदीक प्लॉट से बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मृतक के पुत्र शुभम व अन्य परिजन एसपी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में आदर्श मंडी थाना पुलिस ने शुरू से ही लापरवाही बरती। अगर नामजद आरोपियों को पकड़कर पुलिस पूछताछ करती तो उसके पिता की जान बच सकती थी। मौके पर मिली खोपड़ी व कुछ हड्डियों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

पीड़ितों का कहना है कि उन्हें इस घटना में अन्य कई लोगों के शामिल होने का शक है। शुभम का कहना है कि उनके पिता के अवशेषों काे बरामद किया जाए और उनकी हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सही खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed