{"_id":"646a71f1a513a6e61006a58a","slug":"demand-for-payment-of-sugarcane-dues-from-the-sugar-mills-of-the-district-shamli-news-c-26-1-smrt1047-3274-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले की चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले की चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग
विज्ञापन
- किसान मजदूर भारतीय संगठन का प्रतिनिधिमंडल कैराना सांसद से मिला
- सांसद ने मोबाइल से मंडलायुक्त से बात करके किसानों की समस्या समाधान करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। किसान मजदूर भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार के साथ किसानों का प्रतिनिधिमंडल कैराना सांसद प्रदीप चौधरी से उनके आवास पर मिले। शामली चीनी मिल से किसानों के बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की। किसानाें के प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर सांसद ने मंडलायुक्त डाॅ. लोकेश एम से बात की।
सांसद को दिए ज्ञापन में किसानों ने बताया कि चीनी मिलें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने में विफल रही हैं। शामली और थानाभवन चीनी मिलों पर सबसे ज्यादा गन्ना भुगतान बकाया है। दोनों चीनी मिलें 85 प्रतिशत किसानों का भुगतान का पालन नहीं कर रही हैं। किसान दिवस में डीएम रविंद्र सिंह जिले की चीनी मिलों से रिकवरी की संस्तुति प्रदेश के गन्ना आयुक्त को भेजने के निर्देश दे चुके हैं। सांसद ने मोबाइल से मंडलायुक्त डाॅ. लोकेश एम से बात कर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने मिल अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया है। सांसद प्रदीप चौधरी से मिलने वालों में आशु चौधरी, आमिर अली, अजित निर्वाल आदि मौजूद रहे।