फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for action against the accused of threatening on the phone

फोन पर धमकी देने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 15 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the accused of threatening on the phone
एएसपी से मिलने पहुंचे भैंसवाल के ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
शामली। सीओ का नाम लेकर फोन पर धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई लोग एएसपी ओपी सिंह से मिले। साथ ही जिला पंचायत सदस्य पर दर्ज मुकदमे में निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई। इस दौरान गांव भैंसवाल निवासी देवराज सिंह ने बताया कि पहले चरण के मतदान से पहले नौ फरवरी की रात को गांव भैंसवाल निवासी विनोद ने सीओ थानाभवन का नाम लेकर फोन पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में तीन दिन पहले पुलिस ने देवराज की तरफ से गढ़ीपुख्ता थाने पर पर दी गई तहरीर के आधार पर विनोद के विरुद्ध पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली थी। सोमवार को इस मामले में देवराज पहलवान, मुकेश सैनी, अशरफ अली, अमीर आलम, प्रसन्न चौधरी, बाबा श्याम सिंह, बाबूराम, शोकेंद्र आदि एएसपी ओपी सिंह ने उनके कार्यालय में मिले और धमकी देने वाले आरोपी विनोद के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने एएसपी से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed