फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi Special Cell scrutinized the horoscope of the accused jailed for using fake notes.

Shamli News: नकली नोटों में जेल में बंद आरोपी की दिल्ली स्पेशल सेल ने कुंडली खंगाली

Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi Special Cell scrutinized the horoscope of the accused jailed for using fake notes.
कैराना (शामली)। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद नकली नोटों के तस्कर की पत्नी की बीमारी का पता लगाने के लिए दिल्ली की स्पेशल सेल कैराना पहुंची। आरोपी ने कोर्ट में अपनी पत्नी की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए जमानत देने की मांग की है।
विज्ञापन


21 जून को दिल्ली की स्पेशल सेल ने कुंडली बाॅर्डर पर कैराना के मोहल्ला खेल खुर्द निवासी ताजिम को 2 लाख 51 हजार के 2-2 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन दिल्ली की स्पेशल सेल ने कैराना के जामा मस्जिद इलाके में छापा मारकर नकली नोटों के मुख्य आरोपी सराफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरू को भी गिरफ्तार कर लिया था। इरशाद उर्फ भूरू से दिल्ली स्पेशल सेल ने 3 लाख के नकली नोट बरामद किए थे।
विज्ञापन

स्पेशल सेल ने दोनों आरोपियों को पटियाला हाऊस कोर्ट में पेश किया था, जहां से दोनों को तिहाड़ जेल भेज दिया था। वहीं तिहाड़ जेल में बंद ताजिम ने कोर्ट में कहा कि उसकी पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। जिस कारण उसे जमानत दी जाए। इस मामले में शुक्रवार को दिल्ली स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल अजय कुमार और आशीष कुमार ने कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम नकली नोटों के आरोपी की पत्नी की बीमारी का पता लगाने के लिए कैराना आई है। बाद में दिल्ली स्पेशल सेल मोहल्ला खेलखुर्द में स्थित ताजिम के आवास पर पहुंची तथा ताजिम की पत्नी की बीमारी के बारे में जानकारी ली। बाद में दिल्ली स्पेशल सेल लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह किया था बरामद
पुलिस ने नकली नोटों के तस्करों से नोटों में प्रयोग की जाने वाली स्पेशल चमकदार स्याही, सुरक्षा धागे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली हरी फाइल शीट, नोट बनाने की कागज की स्पेशल शीट व एफआईसीएन पर 2000 हजार अंकित करने का फ्रेम भी बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed