{"_id":"64949dd8d14dd9e875091536","slug":"delhi-police-arrested-two-including-bullion-trader-in-case-of-fake-notes-shamli-news-c-26-1-sal1001-4727-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नकली नोट के मामले में दिल्ली पुलिस ने सराफा व्यापारी सहित दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नकली नोट के मामले में दिल्ली पुलिस ने सराफा व्यापारी सहित दो पकड़े
Fri, 23 Jun 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
कैराना कोतवाली में दिल्ली स्पेशल सेल की गाडी
कैराना (शामली)। दिल्ली में पकड़े गए नकली नोटों के मामले में दिल्ली की स्पेशल सेल ने नगर में दबिश देकर एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक बैंक के एजेंट को भी पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई।
बृहस्पतिवार को दिल्ली के रोहिणी की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस दो गाड़ियों से कोतवाली पहुंची। कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद दिल्ली स्पेशल सेल ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सबसे पहले जामा मस्जिद के पास सराफ इरशाद उर्फ भूरी के मकान पर छापा मारा। मौके से इरशाद उर्फ भूरी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए इरशाद से पूछताछ की तो उसने नकली नोटों के मामले में फरीद अंसारी निवासी मोहल्ला खैल कलां काजी का बाग का नाम बताया। जिसके बाद स्पेशल सेल ने दोबारा दबिश देकर फरीद को हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों दिल्ली में दो-दो हजार के लाखों रुपये के नकली नोटों के साथ दिल्ली में स्पेशल सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि कैराना निवासी इरशाद उर्फ भूरी भी नकली नोटों के धंधे में लिप्त है। जिसके चलते दिल्ली स्पेशल सेल ने कैराना में दबिश देकर आरोपी इरशाद उर्फ भूरी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोतवाली की जीडी में दर्ज कराने के बाद दिल्ली स्पेशल सेल इरशाद उर्फ भूरी को गिरफ्तार करके तथा फरीद अंसारी को पूछताछ करने के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई।
विज्ञापन
दिल्ली स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार ने फोन पर बताया कि नकली करेंसी के मामले में अभी कार्रवाई चल रही है। उधर कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली स्पेशल सेल नकली करेंसी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके तथा एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई है।