फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi NIA team raids in house of ISI agent Kalim in Shamli, documents and diary recovered

UP: ISI एजेंट कलीम के घर NIA का छापा, डायरी समेत ये सब मिला, टीम ने पांच घंटे तक की गहनता से पूछताछ

Tue, 07 Nov 2023 09:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Nov 2023 09:52 PM IST
सार

Shamli News : एनआईए की टीम ने कलीम के परिजनों से करीब पांच घंटे तक गहनता से पूछताछ की। वहीं, टीम द्वारा जांच पड़ताल कर कुछ दस्तावेज, डायरी और फोटो आदि कब्जे में लेना बताया गया है।

विज्ञापन
Delhi NIA team raids in house of ISI agent Kalim in Shamli, documents and diary recovered
एनआईए की टीम का शामली में छापा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

करीब ढाई माह पहले आईएसआई एजेंट के आरोप में गिरफ्तार कलीम के घर पर मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) दिल्ली की टीम ने छापा मारा। टीम ने कलीम के भाई तहसीम के बारे में परिजनों से पूछताछ की। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक परिजनों से लंबी पूछताछ की और उनके दोनों घरों को खंगाला। 

विज्ञापन


वहीं, टीम ने जांच पड़ताल कर कुछ दस्तावेज, डायरी और फोटो आदि कब्जे में लेना बताया गया है। इसके बाद टीम ने एक मकान को सील करने की भी कार्रवाई की।

मंगलवार सुबह करीब चार बजे एनआईए दिल्ली की टीम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मोहल्ला नौकुआं रोड पर दबिश दी। एनआईए टीम ने कलीम के फरार चल रहे भाई तहसीम की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने कलीम के पिता नफीस और मां आमना समेत अन्य परिजनों से तहसीम के बारे में पूछताछ की। टीम ने परिजनों से करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक गहन पूछताछ की। इसके साथ ही टीम के सदस्यों ने उनके दोनों घरों को तलाशी ली।

विज्ञापन

बताया गया कि इस दौरान टीम के सदस्यों ने कुछ दस्तावेज, डायरी, तहसीम के दो फोटो और अन्य सामान कब्जे में लिए। इसके बाद टीम ने नफीस के उस घर पर सील लगा दी, जिसमें तहसीम व उसका परिवार रहता था। इसके बाद टीम नफीस को बुलाने पर दिल्ली आने की बात कहकर लौट गई। एनआईए टीम में चार सदस्यों के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौजूद रही।

यह था मामला
शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली निवासी कलीम को 17 अगस्त को एसटीएफ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसटीएफ के निरीक्षक प्रशांत कपिल की तरफ से शहर कोतवाली में कलीम, उसके भाई तहसीम उर्फ मोटा और सहारनपुर निवासी युसूफ उर्फ समशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

एसटीएफ ने उस समय बताया था कि जांच में कलीम का भाई तहसीम भी आईएसआई के संपर्क में है। व्हाट्सएप पर भारत के सैन्य क्षेत्रों और अन्य स्थानों के फोटो भी भेजे थे। जांच में सामने आया था कि सहारनपुर का रहने वाला युसुफ भी दोनों भाइयों के संपर्क में रहकर फर्जी सिम उपलब्ध करा रहा था।

यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी

एसटीएफ ने दावा किया था कि कलीम पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा के संपर्क में था। उस समय से तहसीम और युसूफ फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed