फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dehradun, the team won Shamli Liar

देहरादून, शामली लायर्स की टीम जीती

Sat, 27 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 27 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dehradun, the team won Shamli Liar
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स क्रिकेट एकेडमी में चल रही शामली प्रीमियर लीग के दूसरे दिन पहला मैच देहरादून और युवराज इलेविन के बीच हुआ। 
विज्ञापन


देहरादून के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। देहरादून ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 148 रन बनाए। विकास ने सर्वाधिक 28 व सचिन ने 24 रन बनाए। इलेविन टीम के वसीम व वैब ने दो-दो विकेट लिए। युवराज इलेविन 12.4 ओवर में 47 रन पर ही सिमट गई।

जिसमें देहरादून टीम के पीयूष ने चार विकेट चटकाए। इसके साथ ही देहरादून ने युवराज इलेविन को 101 रनों से हराकर विजय हासिल की। इसके बाद दिन का दूसरा मैच शामली लायर्स और शामली टाइगर्स के बीच हुआ। जिसमें शामली लायर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शामली टाइगर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर के दस विकेट गवाकर केवल 54 रन ही बना पाए। 
विज्ञापन


समीर ने दस और ललित ने नौ रन बनाए। लायर्स टीम के गोल्डी पुंडीर ने पांच विकेट चटकाए। आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए शामली लायर्स की टीम ने
केवल 7.2 ओवर में ही एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जिसमें कप्तान गोल्डी ने आखिर तक खेलते हुए सर्वाधिक 28 रन बनाए। जिसमें नौ विकेट से मैच जीत लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने गोल्डी पुंडीर को मैच का मैन ऑफ दा मैच के रुप में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोच विनय कुमार, नरेंद्र शाह, अशोक चौहान, राहुल, साहिल, विशाल चेतन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed