{"_id":"63dd57c21d37082e55582fca","slug":"deadly-attack-on-student-shamli-news-c-14-1-104237-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: छात्र पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: छात्र पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Feb 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
शामली, चौसाना। गंगोह से आ रही बस को खोड़समा गांव के निकट रोककर एक बाइक सवार चार युवकों ने मंगलौरा निवासी एक बीकॉम के छात्र को बस से उतारकर धारदार हथियारों से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। सवारियों के विरोध पर आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने जंगल का घेराव कर एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे। घायल छात्र को शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव मंगलौरा निवासी रोहित पुत्र बीर सैन आईपीएस कॉलेज गंगोह जिला सहारनपुर में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। रोहित शाम को बस में सवार होकर कॉलेज से अपने घर लौट रहा था। खोडसमा गांव के निकट चार युवकों ने बस के सामने बाइक लगाकर उसे रोक लिया और चालक को धमकाते हुए बस रोके रहने को कहा। तीन युवकों ने रोहित को बस से उतारकर पिटाई करते हुए चाकू व बलकटी से वार कर गंभीर घायल कर दिया। बस में सवार यात्रियों ने विरोध किया तो आरोपी जंगल के रास्ते भागने लगे।
ग्रामीणों ने किसी तरह एक आरोपी अर्जुन शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी कस्बा ऊन को पकड़ लिया। घायल छात्र को स्थानीय चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसके एक साथी का नाम कार्तिक निवासी हथछौया है। जबकि दो अन्य साथी की पहचान से इंकार किया है। दूसरी ओर पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां घायल की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
दो महीने पूर्व जेल से आया है रोहित
कॉलेज से घर लौटते समय जिस छात्र पर जानलेवा हमला हुआ है। उस छात्र पर चौसाना चौकी पर आईटी एक्ट व चोरी की गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने बताया कि रोहित दो महीने पूर्व ही जेल से बाहर आया है।
जानलेवा हमले का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
रोहित पुत्र बीर सैन पर सार्वजनिक रूप से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अन्य युवकों के साथ बर्थडे पार्टी के लिए खोड़समा में आया था। उसने रोहित से दुश्मनी होने से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि भागे तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए एक चार सदस्य टीम गठित की गई है। जल्द सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।