फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of a person found in pile of cow dung in Shamli district

Shamli: गोबर के ढेर में लाश मिलने से फैली सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस, जल्द खुलेगा राज

Tue, 06 Feb 2024 11:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Feb 2024 11:15 PM IST
सार

Shamli News : शामली के थानाभवन में गोबर के ढेर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Dead body of a person found in pile of cow dung in Shamli district
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में थानाभवन क्षेत्र के महमूदगढ़ के खेत में खाद के लिए डाले गए गोबर में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्या कर शव को डालने की आशंका है।

विज्ञापन


देर रात थानाभवन क्षेत्र के गांव महमूदगढ़ के जंगल में थानाभवन निवासी रमेश चंद्र पुत्र हुकम सिंह सैनी की ट्यूबवेल के पास खेत में खाद के लिए डाले गए गोबर के ढेर को कुत्ते खोद रहे थे। खेत में गांव का ही तुषार अपने साथियों के साथ कसरत कर रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर का खुला राज : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई थी हत्या, पति पर न खाया तरस, 21 साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोबर के ढेर से शव को बाहर निकाला और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शव कई दिन पुराना होने के कारण फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाई। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed