फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor police revealed that wife along with lover had murdered her husband Mahendra

मर्डर का खुला राज : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई थी हत्या, पति पर न खाया तरस, 21 साल पहले हुई थी शादी

Tue, 06 Feb 2024 11:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Feb 2024 11:03 PM IST
सार

Bijnor Murder Case : बिजनौर में पुलिस ने महेंद्र की हत्या का खुलासा कर दिया है। उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई थी। बताया गया कि 21 साल पहले महेंद्र की शादी हुई थी।

विज्ञापन
Bijnor police revealed that wife along with lover had murdered her husband Mahendra
महेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में धामपुर के गांव हकीमपुर मेघा निवासी 45 वर्षीय पति महेंद्र सिंह चौहान की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी और अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने नौ दिन बाद महेंद्र के शव को महाराणा प्रताप स्कूल के शौचालय के गड्ढे से बरामद किया है। अनैतिक संबंध के विरोध में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसे को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि गांव हकीमपुर मेघा निवासी शिवचरण ने 30 जनवरी को धामपुर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह चौहान 29 जनवरी को लापता हो गया था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो प्रकाश में आया कि महेंद्र की पत्नी कमलेश के गांव तीबड़ी निवासी मनोज पुत्र राजपाल से अनैतिक संबंध थे। इसका महेंद्र विरोध करता था।

विज्ञापन

 

इस पर कमलेश ने प्रेमी मनोज और उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या करा दी और उसके शव को महाराणा प्रताप स्कूल के शौचालय के गड्ढे में छुपा दिया। पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।

पुलिस ने मनोज की निशानदेही पर मंगलवार शाम महेंद्र के शव को गटर से बरामद किया। हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल और उसके जले हुए कपड़े, मोबाइल भी बरामद किया। आरोपी कमलेश और उसके प्रेमी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

21 साल पहले हुई थी शादी
परिवार के लोगों ने बताया कि महेंद्र चौहान एक मिलनसार व्यक्ति था। उसकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। महेंद्र और हत्यारोपी मनोज के खेत भी पासपास है। महेंद्र सिंह के एक पुत्र और एक पुत्री है। उसकी शादी 21 साल पहले नगीना थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी की रहने वाली कमलेश के साथ हुई थी।

पुलिस को दो दिन से गुमराह कर रहा था मनोज
हत्यारोपी मनोज पुलिस को दो दिन से गुमराह कर रहा था। मंगलवार को मनोज ने पुलिस को बताया था कि उसने महेंद्र के शव को हत्या करने के बाद बालावाली में गंगा में फेंक दिया है। पुलिस आरोपी मनोज को लेकर दिनभर बालावाली में महेंद्र के शव को बरामद करने का प्रयास करती रही थी।

यह भी पढ़ें: कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया

महाराणा प्रताप स्कूल में नौकरी करता था हत्यारोपी
एसपी ने बताया कि हत्यारोपी मनोज चौहान महाराणा प्रताप स्कूल में नौकरी करता था। उसने कुछ दिन पहले ही स्कूल से नौकरी छोड़ी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगालने में लगी है ।

यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed