{"_id":"022a2756eb3e2e35ff975e633dcd5e5a","slug":"dco-office-lock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीओ दफ्तर पर ताले जड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीओ दफ्तर पर ताले जड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव मुंडभर में थानाभवन शुगर मिल के क्रय केंद्र बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीसीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया और दफ्तर पर तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को गांव मुंडभर के दर्जनों ग्रामीण भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ डीसीओ दफ्तर पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव मुंडभर में तितावी मिल के तीन सेंटर लगे हैं, जबकि थानाभवन का केवल एक ही सेंटर है।
तितावी मिल द्वारा किसानों का भुगतान नहीं किया जाता है, जिस कारण किसान वहां गन्ना नहीं डालना चाहते। इस संबंध में डीसीओ को पहले भी शिकायत की गई थी और गांव में थानाभवन शुगर मिल के ही क्रय केंद्र बढ़वाने की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस दौरान डीसीओ दफ्तर पर नहीं थे, तो उन्हें फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया।
विज्ञापन
इससे गुस्साए किसानों ने डीसीओ के दफ्तर की तालाबंदी कर दी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसान धरना शुरू कर देंगे। इस दौरान ब्रजपाल, रामपाल, ओमप्रकाश, विवेक कालखंडे, सत्यपाल, जितेंद्र, इंद्रपाल, महावीर प्रकाश, ओमकार, उमेश, राजवीर आदि मौजूद रहे।