{"_id":"614b754c8ebc3e09de22ab61","slug":"day-s-mercury-dropped-by-five-degrees-due-to-rain-shamli-news-mrt5574247151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दिन का पारा पांच डिग्री लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दिन का पारा पांच डिग्री लुढ़का
विज्ञापन
शामली में हुई बारिश में गुजरते वाहन सवार।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पिछले 24 घंटे से मौसम में मिजाज बदल रहा है। बुधवार सुबह और दोपहर बाद रुक रुककर हुई बारिश से दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। पूरे दिन धूप न निकलने से आकाश में पूरे दिन बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले बृहस्पतिवार से लेकर रविवार तक बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को दिन निकलते ही आकाश में बादल छाए गए। सुबह आठ बजे के लगभग बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद पूरे दिन आकाश में बादल छा रहे। शाम चार बजे के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। आधा घंटे की बारिश के बाद मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बुधवार को दिन का तापमान 28 और रात का 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया। छह किमी प्रति घंटे से हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई।
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज बदल रहा है। अगले बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बारिश होने की संभावना है। सोमवार-बुधवार को आकाश में बादल रहने से मौसम मिश्रित रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि 30 सितंबर तक तक मानसून बारिश खत्म होने की संभावना है।
विज्ञापन
इस साल सामान्य से कम हुई बारिश
शामली। इस साल बारिश सामान्य से 44 एमएम कम रिकार्ड की गई है। 20 सितंबर तक 906 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। पिछले साल 995 एमएम बारिश और वर्ष 2019 में 1005 एमएम बारिश हुई थी। वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा 1300 एमएम बारिश हुई। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी ने बताया कि पूरे साल का सामान्य से अधिक बारिश 950 एमएम का मानक माना गया है। इस साल 20 सितंबर तक 906 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इस सीजन की जुलाई में 373 एमएम सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड दर्ज की गई। अगस्त में 210 एमएम और 20 सितंबर में 121 एमएम बारिश रिकार्ड दर्ज हुई है। इस साल सामान्य से भी 46 एमएम कम बारिश दर्ज हुई है।