फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daughters are educated, then the country will grow

बेटियां होंगी शिक्षित, तो बढ़ेगा देश

Thu, 18 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 18 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Daughters are educated, then the country will grow
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर बेटी पढ़ेगी तो वह दो परिवार को शिक्षित करेगी। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बुधवार को शामली में मुंडेट रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में मेधावी कन्या विद्या धन वितरण समारोह हुआ। इंटरमीडिएट की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाली 444 छात्राओं को 30-30 हजार रुपये के चैक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम ने लड़कियों को शिक्षित करने हेतु मेधावी कन्या विद्या धन की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर शिक्षित बनें ताकि एक बेटी दो परिवारों को शिक्षित कर सकें। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिये समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिये लैपटॉप वितरण योजना, कन्या विद्या धन, मुफ्त इलाज की सुविधा और समाजवादी पेंशन योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने कहा कि आज लड़कियां लड़कों से ज्यादा शिक्षित हो रही है। जनपद में जल्द ही मुख्यमंत्री का आगमन होगा। मौके पर पुलिस अधीक्षक विजय भूषण, मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन सिद्दकी, एसडीएम एमपी सिंह, गन्ना परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक, अनुराग शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed