फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daughter killed with daughter in hospital

हादसे में बेटी सहित दंपति की मौत

Sun, 15 Oct 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 15 Oct 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Daughter killed with daughter in hospital
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर में मेरठ-करनाल हाईवे पर बालाजी धाम के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार माता-पिता और उनकी बेटी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि रेत खनन की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर लगने पर हुई तीनों की मौत। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।  
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सरवरपीर निवासी शफीक पुत्र हमीद (52) अपनी पत्नी शमीम उर्फ छम्मो (49) और बेटी हुस्ना (12) के साथ बाइक से झिंझाना की तरफ जा रहे थे।

करनाल रोड पर बालाजी धाम के सामने मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने पर बाइक सहित तीनों लोग सड़क पर गिर गए, जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली के पहियों के नीचे कुचलने पर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


घायलों को शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान शफीक के परिजनों के अलावा सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद अली पहलवान सहित सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया, जिसके बाद तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं, कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली गई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed