फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Danger of current in rain, take care

बरसात में विद्युत करंट का खतरा, बरतें सावधानी

Wed, 28 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Danger of current in rain, take care
शामली। बरसात के मौसम में नमी बनने और जगह-जगह जलभराव होने से करंट का खतरा रहता है। इस मौसम में करंट से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि नमी व पानी में अर्थिंग की वजह से करंट आने का खतरा बना रहता है। करंट की चपेट में आए व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाकर उपचार कराएं। निजी चिकित्सक फिजिशियन डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि करंट की तीव्रता पर निर्भर करता है कि व्यक्ति पर कितना और कहां असर डालता है। हल्का करंट झटका देता है, जबकि तेज करंट शरीर को नुकसान पहुंचाता है। करंट से बचाव करना ही सबसे जरूरी है। फिर भी अगर कोई करंट की चपेट में आ जाए, तो अतिशीघ्र चिकित्सक के यहां ले जाना चाहिए।
-----
ऐसे करें बचाव
- नमी और पानी वाले स्थान पर नंगे पैर न जाएं।
- बिजली का इस्तेमाल करते समय रबर या प्लास्टिक की चप्पल पहनें।
- पानी में भीगे तारों को न छूएं।
- करंट संबंधी सूचना डायल 1912 पर तुरंत दें।
- सड़क पर विद्युत खंभे व तारों को न छूएं।
- बिजली के उपकरण या तार को खुद को ठीक कर मैकेनिक से कराएं।
---
करंट की चपेट में आने पर ये करें
- करंट लगने पर अतिशीघ्र चिकित्सक के यहां ले जाकर उपचार कराएं।
- करंट से पीड़ित व्यक्ति से अस्पताल तक जाते समय बात करते रहेें।
- करंट लगने के बाद पीड़ित को खाने-पीने को न दें।
- चिकित्सक के यहां ले जाने तक हाथ पैर की मालिश और शरीर थपथपाते रहे।
--------
करंट से मौत होने के कारण
शामली। निजी चिकित्सक कंसलटेंट फिजिशियन पंकज गर्ग ने बताया कि दो तरह का हाई टेंशन व घरेलू करंट होता है। हाईटेंशन करंट ज्यादा खतरनाक और जानलेवा होता है। करंट लगने के बाद उसका कई तरह से असर होता है। करंट व्यक्ति के दिल पर गहरा असर डालता है। सांस रुकने की आशंका रहती है। दिमाग पर सूजन आने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

-------
करंट की चपेट में आने से बचा सिपाही
शामली। वीवी इंटर कालेज रोड पर करंट की चपेट में आए छात्र को पानी से निकालने के लिए कोतवाली के सिपाही ने गाड़ी में जूते उतारकर जैसे ही नीचे पैर रखा तो उसे करंट लगा, तो उसने तुरंत गाड़ी में वापस पैर खींच लिया। इसके बाद पुलिस ने विद्युत निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई और इसके बाद छात्र को पानी से निकालकर सीएचसी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed