फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   danga karne walon se sawdhan rahen

दंगा कराने वालों से सावधान रहे जनता ः ओमप्रकाश

Sun, 18 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 18 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
danga karne walon se sawdhan rahen
सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
शामली में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास और समाज में सौहार्द कायम करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सपा की लड़ाई उस पार्टी से है, जो दंगा भड़काकर समाज को बांटने का कार्य करती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता को दंगा कराने वालों से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन


रविवार को शामली में एसटी तिराहे के पास स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता  सम्मेलन हुआ। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश महासचिव ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साढ़े चार साल के दौरान प्रदेश में विकास की अनेक योजनाएं चलाई, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग को दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


जिला चुनाव प्रभारी एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मोहम्मद अब्बास ने शामली विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी मनीष चौहान को अधिक से अधिक समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में नए मतदाताआें को अधिक से अधिक जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता के बीच रहकर ही प्रत्याशी या जनप्रतिनिधि राजनीति में मजबूती से सक्रिय रह सकता है। इसलिए आम जनमानस के और करीब जाएं। अध्यक्षता घनश्याम जांगिड़ और संचालन सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉक्टर विनोद मलिक एवं अजय संगल ने संयुक्त रूप से किया। 


इस दौरान कांधला नगरपालिका चेयरमैन हाजी वाजिद हसन, प्रदीप मायूस, जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह, शेर सिंह राणा, युवजन सभा के जिलाध्क्ष राशिद पहलवान, वीरपाल सिंह, संजीव प्रधान, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अंशु शर्मा, कांधला ब्लाक प्रमुख हरविंदर सिंह, उमरदीन प्रधान, मकसूद सभासद, सुरेश चंद, वीरपाल सिंह, कुलदीप चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं, सम्मेलन में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं के सिर पर जहां लाल टोपी थी, तो हाथ में सपा का झंडा था। कुछ कार्यकर्ता ऐसे भी थे, जो तिरंगा लेकर आए। भारी भीड़ के कारण शहर में करीब एक घंटे के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed