{"_id":"58fba7574f1c1b972e8b4642","slug":"cylinder-fire-three-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लगी आग, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में लगी आग, तीन झुलसे
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। घर में खाना बनाते समय गैस पाइप लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। जिसमें एक युवती सहित दो युवक झुलस गए। मोहल्ले के लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तीनों झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार दोपहर के समय कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी जलीस कुरैशी की बेटी चांदबीबी रसोई में खाना बना रही थी। इसी बीच गैस पाइप लीक होने के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पलक झपकते ही आग पूरी रसोई में फैल गई, जिसमें युवती झुलस गई। उसके चिल्लाने और घर के अंदर लपटों को उठता देखकर मोहल्ले के लोग उस ओर दौड़ पड़े।
कुछ देर में ही जलीस के घर पर भीड़ जमा हो गई। घर में आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के ही साजिद और शाहजाद घर के अंदर से युवती को बाहर निकाला, लेकिन इस प्रयास में दोनों झुलस गए।
विज्ञापन
कुछ देर में ही आग पूरे घर में फैल गई, लोगों को सिलेंडर के फटने का भय सताने लगा। मोहल्ले के लोगों के काफी प्रयास के बाद गैस सिलेंडर को बाहर फेंका और आग पर काबू पाया। मामले की सूचना दमकल विभाग को नहीं दी गई। तीनों झुलसे लोगों को कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से युवती को शामली रेफर कर दिया गया। परिवार के लोगों के अनुसार इस हादसे के कारण उनके घर में रखा सामन पूरी से जलकर राख हो गया है।
रामड़ा में लगी आग से कई मवेशी झुलसे
कैराना। क्षेत्र के गांव रामड़ा में शार्टसर्किट से मकान के छप्पर में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण तीन अन्य घरों के छप्पर में भी आग फैल गई। इस बीच छप्परों के नीचे बंधे एक बकरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस व एक कटिया गंभीर रूप से झुलस गई।
शनिवार दोपहर दो बजे ग्राम रामड़ा में जाकिर के मकान के छप्पर में शार्टसर्किट के कारण आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि तेज हवाओं के कारण छप्पर की आग की चिंगारी जाकिर के मकान के बराबर में स्थित सलीम व कंवरदीन तथा सामने स्थित यूनुस के मकान के छप्पर तक भी पहुंच गई।
तेज गर्मी व तेज हवाओं के कारण चारों के घरों के छप्पर धूृ-धू कर जलने लगे। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर पानी डाल कर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझ ही नहीं रही थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच जाकिर के छप्पर के नीचे बंधी दुधारू भैंस, सलीम की एक कटिया झुलस गई। आग की चपेट में आने के कारण सलीम के एक बकरे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चारो घरों के बिस्तर व चारपाई भी जल गई। जाकिर के घर में खड़ा एक पुराना पेड़ भी बुरी तरह जल गया।