{"_id":"59ff502f4f1c1b0d698b99ff","slug":"cylinder-fire-six-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में आग लगी, छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में आग लगी, छह झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लिकेज होने से रसोई में रखे सिलेंडर में आग लग गई। इसमें दंपति समेत चार बच्चे झुलस गए। सभी को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
थानाभवन के गांव गोसगढ़ निवासी प्रवीण की पत्नी रुकमणी दोपहर करीब चार बजे बच्चों के लिये चाय बनाने के लिए रसोई में गई थी। उसके साथ उसके बच्चे तथा पति भी रसोई में चले गए।
जैसे ही ही उसने चूल्हा जलाने के लिये माचिस की तीली जलाई तो अचानक आग फैल गई। इसमें बच्चे राशि (3), हिमांशु (10) और शिखा (6), प्रीती पुत्री श्यामसुंदर (12) झुलस गये।
विज्ञापन
इस दौरान प्रवीण के हाथ भी झुलस गये। शोर शराबा होने पर मौके पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से थानाभवन सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उनको शामली अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शाम के समय सभी को शामली अस्पताल में लाया गया, लेकिन डाक्टरों से यहां से भी सभी को मेरठ के लिये रेफर कर दिया गया। हादसा गैस लिकेज होने के कारण हुआ।
करंट लगने से किसान झुलसा, हंगामा
शामली/बाबरी। बाबरी के गांव भंदोड़ा में रविवार को किसान मोहन शर्मा अपने खेत में सुबह के समय गन्ने छिलाई के लिए गन्ने काट रहा था। उसके खेत के ऊपर से हाईवोल्टेज विद्युत लाइन गई हुई है। लाइन बहुत ढीली है और गन्ने को छू रही है।
इस संबंध में किसान ने पूर्व में कई बार विद्युत अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर लाइन को खिंचवाने की मांग की है। जब किसान मोहन गन्ने काट रहा था, तो उसी दौरान उसको करंट का तेज झटका लगा। इस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। अन्य किसानों ने उसको डाक्टर के यहां भर्ती कराया। उधर, किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की इस लापरवाही पर जमकर हंगामा किया। किसानों में नरेश शर्मा ,अशोक शर्मा, बिरज शर्मा ,सहदेव शर्मा ,बिट्टू शर्मा, राकेश आदि मौजूद रहे।