फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cyber thugs withdrew money from Divyang's account

साइबर के शातिर ने धोखाधड़ी कर दिव्यांग के खाते से निकाली रकम

Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs withdrew money from Divyang's account
साइबर ठगों ने दिव्यांग के खाते से निकाली रकम
विज्ञापन

शामली। साइबर ठगाें ने दिव्यांग के बैंक खाते से 1600 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर सेल को इस मामले में शिकायत की है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भंदौड़ा निवासी संजीव शर्मा ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले बीएसएनएल कंपनी का सिम लिया था, जो रेंज न होने के कारण चल नहीं रहा था। उसने मोबाइल से सिम निकालकर अपने पास रख लिया और निजी कंपनी के पुराने सिम को मोबाइल में लगा दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि केवाईसी पूरी न होने के कारण सिम बंद कर दिया गया है। उसमें दिए नंबर पर केवाईसी पूरी करने के लिए कॉल करने के लिए कहा। उसने फोन किया तो उस समय रिसीव नहीं हुआ। आधे घंटे बाद कॉल आई कि केवाईसी पूरी न होने के कारण सिम बंद करना बताया। दोबारा चालू कराने के लिए 10 रुपये से रिचार्ज करने और आधार कार्ड, पैनकार्ड, एटीएम व्हाट्सएप से मंगा लिए। कुछ समय बाद ही उसने खाता चैक किया तो उसमें 1600 रुपये निकले हुए मिले।

इसके बाद अगले दिन फिर सुबह कॉल कर बताया कि वह उसकी 200 रुपये प्रतिदिन की इनकम करा सकता है। इसके लिए उन्हें डाकघर का एप डाउनलोड कर अपनी केवाईसी नजदीकी डाकघर में करानी होगी और उनके बताए हुए मोबाइल नंबर डलवाना होगा। इसके बाद से धोखाधड़ी का शक हुआ। पीड़ित ने साइबर सेल से कार्रवाई कर खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed