फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CRPF jawan died in Pulwama, shadow mourning in the village

पुलवामा में सीआरपीएफ के जवान का निधन, गांव में छाया शोक

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan died in Pulwama, shadow mourning in the village
शामली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तैनात आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर निवासी सीआरपीएफ के जवान का निधन हो गया। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने परिजनों को बाथरूम में पांव फिसलकर गिरने से सिर में चोट लगने से निधन होने की जानकारी दी है। जवान का शव मंगलवार सुबह को पैतृक गांव में पहुंचेगा।
विज्ञापन

गांव सिलावर निवासी पूर्व उप ब्लाक प्रमुख चंद्रहास के बड़े बेटे अंकुर तरार सीआरपीएफ में 2014 में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 182 यूनिट में थी। सोमवार सुबह सीआरपीएफ के अधिकारियों ने परिजनों को बताया कि सोमवार सुबह वे बाथरूम में नहाने के लिए गए थे। बाथरूम में अचानक पांव फिसल गिरने से सिर में चोट लग गई और उनकी मौत हो गई। जवान के निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में गम का माहौल बना हुआ है। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने परिजनों को मंगलवार सुबह को जवान का शव गांव में लेकर पहुंचने की बात कही है। जवान अंकुर तरार के परिवार में माता-पिता छोटा भाई सचिन के अलावा पत्नी व दो छोटे बच्चे छह साल की बेटा व दो साल की बेटी है। जवान के आकस्मिक निधन होने से गांव में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन

अंकुर को तीन दिन बाद छुट्टी पर घर आना था
परिजनों ने बताया कि अंकुर तरार करीब दो माह पहले एक सप्ताह की छुट्टी पर घर आए थे। छुट्टी पूरी होने पर वे ड्यूटी पर चले गए थे। परिजनों के मुताबिक अंकुर ने बताया था कि वह पांच मई को छुट्टी लेकर घर पहुंचेगा, लेकिन उससे तीन दिन पहले ही जवान के निधन की सूचना मिली तो परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed