फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of women gathered in banks

बैंकों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Mon, 06 Apr 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Crowd of women gathered in banks
शामली बैक ऑफ बडौदा में पैसे निकलवाने के लिये महिलाओ की लगी लाइन - फोटो : SHAMLI
बैंकों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन

शामली। सोमवार को बैंक खुलते ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंस बनाकर महिलाएं खड़ी रहीं। महिला ग्राहकों का कहना था कि वह बैंकों में प्रधानमंत्री जन धन खाते में आई रकम की जानकारी करने आई है।
सोमवार को महावीर जयंती पर घोषित अवकाश निरस्त कर दिए जाने के बाद जिला मुख्यालय में कोषागार, सभी बैंक खुले। सुबह दस बजे से ही महिला ग्राहकों की भीड़ लग गई। शहर के माजरा रोड स्थित आंध्रा बैंक, धीमानपुरा रोड स्थित कार्पोरेशन बैंक के बाहर महिलाओं ने सोशल डिस्टेंस बनाकर लाइन में खड़ी रहीं। महिलाओं की व्यवस्था बनाने के लिए कोतवाली पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। वीवी इंटर कालेज रोड पर रिया, सीमा, निशा, चतरो आदि का कहना था कि वह बैंक में प्रधानमंत्री जनधन खाते में आई पांच सौ की रकम देखने के लिए आई थी। एलडीएम शैलेश कुमार ने बताया कि महिलाओं के प्रधानमंत्री जन धन खाते में पांच सौ रुपये की धनराशि आनी शुरू होगई है।
विज्ञापन

- दस हजार मजदूरों के खाते में लॉकडाउन वेतन पहुंचना शुरू
शामली। जिले की 250 औद्योगिक इकाई में काम करने वाले दस हजार श्रमिकों के खाते में वेतन पहुंचना शुरू हो गया है। 80 प्रतिशत श्रमिकों के खाते में वेतन हस्तांरित हो चुका है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक मित्तल ने बताया कि लॉकडाऊन में जिले की 250 औद्योगिक इकाई में कार्यरत दस हजार मजदूरों के खाते में एक माह का सवेतन अवकाश धनराशि मंगलवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। रिम धुरा उद्योग से जुडे उद्यमी वेदप्रकाश आर्य, प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि रिम धुरा उद्योग मे काम कर रहे श्रमिकों के खाते में एक अप्रैल से लेकर आठ अप्रैल तक धनराशि हस्तांरित की जाती है। 80 प्रतिशत धनराशि मजदूरों के खाते में हस्तांरित की जा चुकी है।

शामली आंन्ध्रा बैक में पैसे निकलवाने के लिये महिलाओ की लगी लाइन

शामली आंन्ध्रा बैक में पैसे निकलवाने के लिये महिलाओ की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed